Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 49
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : कल शपथ लेंगे हाइकोर्ट के तीन नये जज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : कल शपथ लेंगे हाइकोर्ट के तीन नये जज
विज्ञापन

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नये जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह  

टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नये जज मिलेंगे। कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलायेंगे। 

तीनों की नियुक्ति सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर से हुई है। मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा शपथ लेंगे। बता दें कि, मनोज प्रसाद गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अखिल कुमार साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व राम शर्मा डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे हैं। 

तीनों न्यायिक अधिकारियों के पास लंबा न्यायिक अनुभव है। नये जजों के आने के बाद हाई कोर्ट में जजों की संख्या 16 होगी। बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट में कुल 25 जजों के पद स्वीकृत हैं। तीन नियुक्तियों के बाद भी 9 पद रिक्त रहेंगे।

विज्ञापन