Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

धनबाद : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का धनबाद में स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद :  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का धनबाद में स्वागत
विज्ञापन
  • धनबाद :  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का धनबाद में स्वागत
  • एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को पूर्वाह्न 10:40 बजे बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचे। 

यहां वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल सड़क मार्ग से आईआईटी-आईएसएम के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर व पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए। 

उनके दौरे को लेकर एयरपोर्ट से आईआईटी-आईएसएम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। प्रमुख चौक-चौराहों व कारकेड रूट पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती रही। यातायात पुलिस, मोबाइल पेट्रोलिंग व एंटी-सबोटाज टीमें सक्रिय रहीं। एंबुलेंस और एसएनएमएमसीएच को भी अलर्ट मोड पर रखा गया था।

विज्ञापन