Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

सीएम हेमंत से मिले आॅस्ट्रेलिया के काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम हेमंत से मिले आॅस्ट्रेलिया के काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत के कोलकाता में आॅस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं उनके बीच झारखंड और आॅस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नयी ऊंचाई पर ले जाना तथा आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा, मिनरल्स, स्किल, निवेश, संस्कृति, खेल एवं पर्यटन सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। 

मौके पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी, आॅस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल , कोलकाता सुएंजेलीना नायर उपस्थित रहे।

विज्ञापन