Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

धनबाद-गया रेलखंड की सुरंगों में बिना तोड़फोड़ बदलाव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद-गया रेलखंड की सुरंगों में बिना तोड़फोड़ बदलाव
विज्ञापन
  • धनबाद-गया रेलखंड की सुरंगों में बिना तोड़फोड़ बदलाव
  • अब अधिक ऊंचाई वाली मालगाड़ियों का होगा परिचालन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद-गया रेल मार्ग पर अधिक ऊंचाई वाली मालगाड़ियों के परिचालन की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए रेलखंड की सुरंगों में बिना किसी तोड़फोड़ के आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। डाउन लाइन पर मालगाड़ी का ट्रायल पूरा हो चुका है, जबकि अब अप लाइन पर भी जल्द ट्रायल किए जाने की तैयारी है।

सुरंगों को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए यहां कंपोजिट हाई वोल्टेज इंसुलेटेड कोटिंग भी लगाई जाएगी। इस काम पर करीब 5.71 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह विशेष इंसुलेटेड परत ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) में हाई वोल्टेज के कारण होने वाली ट्रिपिंग की संभावना को कम करने में मदद करेगी।

करंट लीकेज और फ्लैशओवर का खतरा होगा कम

रेल अधिकारियों के अनुसार, 25 हजार वोल्ट के ओवरहेड तारों के नीचे से जब ट्रेन सुरंगों या छोटे पुलों से गुजरती है, तो करंट लीकेज और फ्लैशओवर का खतरा बढ़ जाता है। धनबाद रेल मंडल के घाट सेक्शन में ऐसी तीन सुरंगें हैं, जहां ओएचई ट्रिप होने की संभावना अधिक रहती है।ओएचई ट्रिप होने से यात्री ट्रेनों के साथ मालगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में सुरंगों में कंपोजिट हाई वोल्टेज इंसुलेटेड कोटिंग लगाने से विद्युत सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बारिश में भी सुरक्षित रहेगा रेल परिचालन

कंपोजिट हाई वोल्टेज इंसुलेटेड कोटिंग एक सुरक्षात्मक परत के रूप में काम करती है। सुरंगों में इसके इस्तेमाल से बारिश और नमी के दौरान बिजली से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी। इससे ट्रेनों का परिचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु रखने में सहायता मिलेगी।

रेलवे के इस काम से धनबाद-गया रेलखंड पर भविष्य में अधिक ऊंचाई वाली मालगाड़ियों के परिचालन की राह आसान होगी। साथ ही ओएचई से जुड़ी समस्याओं और रखरखाव की जरूरत को भी कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन