Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

पेट्रोल सब्सिडी के लिए डाटा इंट्री तेज करें : डीसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पेट्रोल सब्सिडी के लिए डाटा इंट्री तेज करें : डीसी
विज्ञापन
टीम एबीएन रांची। पेट्रोल सब्सिडी योजना को लेकर उपायुक्त छवि रंजन लगातार समीक्षा कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों की पोर्टल इंट्री हो सके इसके लिए उन्होंने पदाधिकारियों को मिशन मोड में काम करने का निदेश दिया है। वह बुधवार को इस योजना की समीक्षा कर रहे थे। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल सब्सिडी योजना के लाभ के लिए अब तक पात्र लोगों की इंट्री की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने और तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। सभी प्रखंडों में उपायुक्त ने पंचायत सेवक, जनसेवक आदि की टीम बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। शहरी क्षेत्र में संबंधित सीओ और बीएसओ को भी उपायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा राशनकार्डधारियों की इंट्री सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने पोर्टल पर रोजना की जा रही इंट्री की रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,701