Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

JSSC-CGL : कोडरमा के दो युवकों को उठा ले गयी रांची पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
JSSC-CGL : कोडरमा के दो युवकों को उठा ले गयी रांची पुलिस
विज्ञापन
  • जेएसएससी- सीजीएल पेपर लीक मामला: CID की कोडरमा में बड़ी कार्रवाई, दो युवकों को हिरासत में लेकर रांची ले गई टीम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग  की सीजीएल समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली और पेपर लीक मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की एसआईटी टीम ने गुरुवार देर रात कोडरमा जिले में छापामारी की। इस कार्रवाई के दौरान सीआईडी की टीम ने जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवकों को हिरासत में लिया है और गहन पूछताछ के लिए अपने साथ रांची ले गई है।

जानकारी के मुताबिक सीआईडी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर रात कोडरमा पहुंची। सीआईडी टीम ने पहली कार्रवाई डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब में की, जहां से राजेश यादव नमक एक युवक को उठाया गया। इसके तुरंत बाद सीआईडी की टीम ने कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के बरसोतियाबार में छापेमारी कर संदीप कुमार नमक एक अन्य युवक को अपनी हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी द्वारा पहले हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपियों और बिचौलियों से पूछताछ के दौरान कोडरमा के इन युवकों के नाम सामने आए थे।

 रिमांड और पूछताछ के दौरान यह बात निकलकर आई कि कोडरमा के ये दोनों युवक परीक्षा सिंडिकेट और धांधली में शामिल लोगों के लगातार संपर्क में थे।  हालांकि, सीआईडी या स्थानीय पुलिस की ओर से अभी तक इस बात का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है कि पकड़े गए युवकों की सीजीएल परीक्षा धांधली में किस स्तर की भूमिका थी। 

क्या वे प्रश्नपत्र की खरीदारी-बिक्री में शामिल थे, परीक्षार्थियों को सेट कराने का काम कर रहे थे या केवल बिचौलियों के माध्यम से आर्थिक लेन-देन संभाल रहे थे। फिलहाल सीआईडी टीम पूछताछ कर रही है, जिससे इस नेटवर्क के अन्य सफेदपोशों और मास्टरमाइंड का सुराग मिलने की संभावना है।

सीजीएल मामले की तार कोडरमा से जुड़ने और देर रात सीआईडी की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद से जिले के कोचिंग संचालकों, बिचौलियों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद इस मामले में कई और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन