टीम एबीएन, रांची। रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। जिसमें गणेश चतुर्थी, करम पर्व, दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और काली पूजा को लेकर विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने पूजा पंडालों के निर्माण से लेकर विसर्जन तक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर से सटाकर पंडाल और तोरण द्वार का निर्माण नहीं कराने पर विशेष जोर दिया गया। विसर्जन में प्रयुक्त वाहनों की एमवीआई जांच, चालक के लाइसेंस एवं नो-एल्कोहोल टेस्ट के बाद ही उपयोग का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गयी है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई होगी।