Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रामगढ़ : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रामगढ़ : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। बुधवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज  की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सर्वप्रथम अग्रणी जिला प्रबन्धक के द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन बैंकों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियो की जानकारी दी गयी। उपायुक्त ने वार्षिक साख योजना के तहत बैंकवार किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी बैंक प्रबंधकों/ प्रतिनिधियों को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

केसीसी के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराये जा रहे लाभ की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कृषि क्षेत्र में केसीसी का लाभ बढ़ाने एवं गाय, बकरी सहित अन्य पशुपालन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के साथ-साथ मत्स्य पालकों को केसीसी के लाभ से आच्छादित करने का निर्देश दिया वही उपायुक्त ने पीएमएफएमई के तहत माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज के तहत लाभुकों को चिन्हित कर लाभान्वित करने का निर्देश दिया।

एमएसएमई अंतर्गत कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रायरिटी सेक्टर के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे ऋण में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त ने मुद्रा लोन योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, जिला समंवयकों व प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन