सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची स्मार्ट सिटी परिसर के जुपमी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर 8 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को रांची स्मार्ट सिटी परिसर के जुपमी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उपस्थित लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को स्मरण किया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी।
मौके पर राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ सूरज कुमार नें कहा कि सुदिव्य सर के मार्गदर्शन में किये गये कार्य और राज्य के शहरों को सुव्यवस्थित करनें के उनके परिकल्पना को हमेशा याद किया जायेगा। विकास की सभी योजनाओं में वो सदैव जनता के हित को सर्वोपरि रखते थे।
निदेशक ने सभी कर्मियों को भी सलाह दिया कि इस भागदौड़ की जिंदगी में हमसब को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरुक और तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आप समय समय पर अपना स्वास्थ्य जांच कराएं और कुछ परेशानी है तो संबंधित बिमारी के विशेषज्ञ चिकित्सक से मिलें।