Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 229
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

सांसद सुखदेव भगत ने दो को दिलायी 3.50 लाख की मदद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सांसद सुखदेव भगत ने दो को दिलायी 3.50 लाख की मदद
विज्ञापन

सांसद सुखदेव भगत की अनुशंसा पर पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से दो गरीब मरीजों को 3.50 लाख की चिकित्सा सहायता स्वीकृत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआएफ) से लोहरदगा जिले के दो जरूरतमंद मरीजों के इलाज हेतु 3 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से पत्र भेजकर सांसद जी को दी गई है। 

मोहम्मद जुल्फिकार, ग्राम - अमला टोली, बगरू मोड़, लोहरदगा को गंभीर बीमारी के इलाज हेतु 3,00,000/- (तीन लाख रुपये) यास्मीन सुल्ताना, पति - सरफुल अंसारी, न्यू रोड, मिल्लत कॉलोनी, लोहरदगा को इलाज हेतु 50,000/- (पचास हजार रुपये) सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि लोहरदगा के गरीब से गरीब व्यक्ति को इलाज के अभाव में तकलीफ न हो, यह मेरी प्राथमिकता है। 

मेरे संज्ञान में जैसे ही जुल्फिकार जी और यास्मीन जी के गंभीर बीमारी का मामला आया, मैंने तत्काल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सहायता के लिए अनुशंसा की। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री के कार्यालय ने इसे गंभीरता से लेकर तुरंत स्वीकृति दी। मेरी कोशिश है कि कोई भी गरीब पैसों के अभाव में इलाज से वंचित न रहे। 

सहायता मिलने पर मोहम्मद जुल्फिकार एवं यास्मीन सुल्ताना के परिजनों ने कहा कि महंगे इलाज के कारण वे बहुत परेशान थे। सांसद उनकी मदद की है। इसके लिए उन्होंने सांसद जी का आभार प्रकट किया। इससे पहले भी सांसद सुखदेव भगत ने दर्जनों गरीब मरीजों को प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिला चुके हैं।

विज्ञापन