हेमंत सरकार संवेदनशील, जेपीएससी मामले में त्वरित कार्रवाई : सुखदेव भगत

 

राहुल गांधी ने कहा- शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने  जेपीएससी छात्र आंदोलन पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कल भी कहा- हमने आंदोलनकारी छात्रों से बात की। किसी भी लाठीचार्ज का हम विरोध करते हैं, किसी की भी सरकार हो। 

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नीट इतना बड़ा कांड हुआ, वहां माफी तो छोड़िये जयकार के नारे लगा रहे हैं। उस समय भारत बंद या दिल्ली बंद की बात नहीं की। जेपीएससी आंदोलन पर श्री भगत ने कहा, मैं अपने छात्रों का सम्मान करता हूं। 

वो बहुत शालीन हैं, अपनी मर्यादाओं को जानते हैं और शांतिपूर्ण तरीके से बात रख रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा अवसर ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे थे। सांसद ने सरकार की कार्रवाई गिनायी- हेमंत सोरेन ने बहुत विनम्रता से समस्याएं सुनीं। 20 लोगों को अरेस्ट किया गया है। जेपीएससी के अध्यक्ष को भी सीआईडी ने गिरफ्तार किया। ईडी ने भी केस दर्ज कर लिया है। 

उन्होंने आरोप लगाया, सीमावर्ती क्षेत्रों से ऐसे लोगों को बुलाया गया जो पुलिस को प्रोवोक कर रहे थे। उनके हाथ में पत्थर, जूते-चप्पल थे। लेकिन प्रशासन ने 6-6 बैरिकेड के बाद भी शालीनता दिखायी। श्री भगत ने कहा, 14वीं जेपीएससी रद्द किया, बैकलॉग रद्द किया। टीपीसी का एग्जाम जांच करायेंगे। आईआईएम और एक्सपर्ट से सुधार की बात करेंगे। 

उन्होंने छात्रों से अपील की, आप किसी के बहकावे में ना आयें। आपकी मांगों के साथ हम लोग खड़े हैं। उस दर्द को मैंने समझा है, सदन में उठाया है, कैंडल मार्च किया है। राहुल गांधी जी भी छात्रों के साथ खड़े हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse