एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज संसद परिसर में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने केंद्र सरकार की नीतियों और गृह मंत्री की अनुपस्थिति के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन में लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत भी शामिल हुए।
सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर लापता गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगाये। प्रदर्शन के दौरान सांसद सुखदेव भगत ने कहा- गृहमंत्री कई दिनों से लापता हैं। संसद सत्र चल रहा है लेकिन वो सदन में जवाब देने से भाग रहे हैं। पार्टी कार्यक्रम जरूरी है, लेकिन देश की जनता के सवाल जरूरी नहीं हैं क्या?
श्री भगत ने कहा कि सिर्फ गृहमंत्री ही नहीं, बल्कि सरकार बाकी मुद्दों पर भी चुप्पी साधे हुए है। महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं। राज्यों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। महत्वपूर्ण बिल बिना चर्चा पास कराए जा रहे हैं।
सांसद ने कहा, राहुल गांधी ने साफ कहा है- शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं होगा। लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मांग की कि सरकार तुरंत सदन में आये, जवाब दे और जनता के मुद्दों पर चर्चा कराये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse