अस्पताल के बिस्तर में मेरा शरीर है, मेरी आत्मा और संघर्ष का संकल्प आंदोलन स्थल में है : देवेंद्र नाथ महतो

 

अस्पताल में उपचाररत देवेंद्र नाथ महतो ने सत्याग्रह आंदोलन स्थल जाने की अनुमति के लिए सिविल सर्जन को लिखा पत्र 

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 11वें दिन सदर अस्पताल में जारी है 

टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के तहत जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में जारी अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के बीच आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो इन दिनों सदर अस्पताल, रांची में उपचाररत हैं। इसके बावजूद उनका संघर्ष और संकल्प लगातार जारी है। 

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 11वें दिन सदर अस्पताल में उपचाररत देवेन्द्र नाथ महतो ने सत्याग्रह स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाने की अनुमति प्रदान करने के लिए सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। 

अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि मेरा शरीर अस्पताल के बिस्तर पर उपचाररत है, लेकिन मेरी आत्मा और मेरा संकल्प उस सत्याग्रह स्थल पर है, जहां झारखंड के छात्र और युवा अपने भविष्य, अधिकार और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse