टीम एबीएन, रांची। आगामी 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। देश की आजादी के उत्सव को एक अनूठे और सामाजिक रूप से उपयोगी संदेश के साथ मनाने के लिए इस शिविर में स्वंय सुरक्षा का विशेष संकल्प लिया गया है।
शिविर की विशेषता यह है कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को संस्था की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप एक सुरक्षा उपकरण हेलमेट भेंट किया जायेगा। यह कार्यक्रम मारवाड़ी ब्राह्मण भवन, बंशीधर आडूकिया पथ, अपर बाजार, रांची में सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अमित सारस्वत, अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री कृष्णा लाल शर्मा ने कहा कि रक्तदान से जहां एक ओर किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। वहीं हेलमेट पहनने से हमारे दो पहिया वाहन चालको का जीवन सुरक्षित रहता है। जीवन बचाएं और जीवन सुरक्षित करें इसी दोहरे उद्देश्य के साथ हमने इस अनूठी पहल की शुरूआत की है।
संस्था ने शहर के सभी स्वस्थ नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय पर्व पर आगे आयें व बढ़-चढ़कर रक्तदान करें और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट प्राप्त करें। शिविर में रक्त संग्रह के लिए ओर्किड ब्लड बैंक की मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। जो पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही रक्त संग्रह करेगी साथ ही शुगर, बीटी एवं हेमोग्लोबीन की नि:शुल्क जांच की जायेगी।
उन्होंने बताया कि इससे संबंधित और अधिक जानकारी के लिए अमित सारस्वत (काली) संयोजक 7677777770, सह संयोजक धर्मचंद शर्मा, नथमल शर्मा, मनीष शर्मा एवं कमल शर्मा से भी संपर्क कर सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse