Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

रामगढ़ : गुरुजी की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियों की डीसी-एसपी ने की समीक्षा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : गुरुजी की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियों की डीसी-एसपी ने की समीक्षा
विज्ञापन
  • विकास मेला सह पारितोषिक वितरण कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से अधिकारियों एवं कर्मियों को किया ब्रीफ 
  • 4 अगस्त को नेमरा, गोला में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग 
  • प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को सौंपे गये दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का दिया गया निर्देश 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। 4 अगस्त 2026 को गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा, लुकैया टांड़ में आयोजित होने वाले विकास मेला सह पारितोषिक वितरण कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को संयुक्त जिला आदेश के तहत उपायुक्त रामगढ़  ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक  मुकेश कुमार लुनायत ने संयुक्त रूप से ब्रीफ किया। 

इस दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवंटित दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों की सुविधा, लाभुकों की सुचारु आवाजाही, मंच व्यवस्था, परिसंपत्ति वितरण, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, विद्युत, पार्किंग एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं निर्धारित योजना के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

पुलिस अधीक्षक  मुकेश कुमार लुनायत ने कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी परिस्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को शेष तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा आमजन, लाभुकों एवं जनप्रतिनिधियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त 2026  को प्रात: 11:00 बजे नेमरा, लुकैया टांड़ (गोला प्रखंड) में आयोजित विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में झारखंड के  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा तथा आमजन को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। 

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का होगा अनावरण  

मुख्यमंत्री अपने आगमन पर पैतृक गांव नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मौके पर वे अपने दिशोम गुरु शिबू की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर उनकी 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर राज्य के सभी 24 जिलों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। 

10 हजार लोग कार्यक्रम में होंगे शामिल  

शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से 10 हजार लोग जुटेंगे। जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 57,026