टीम एबीएन, रांची। सदर एसडीओ, रांची के न्यायालय ने पूजा कुमारी बनाम संजय कुमार चतुर्वेदी मामले (धारा 126 बीएनएसएस) में रांची जिला बार एसोसिएशन के 15 से अधिक पदाधिकारियों व वकीलों को कारणपृच्छा नोटिस जारी किये जाने पर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है।
इसके विरोध में वकीलों ने 4, 5 और 6 अगस्त को अदालती कामकाज का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। सोमवार को फऊइअ भवन में एड-हॉक कमेटी के सदस्यों शंभू प्रसाद अग्रवाल, मुकेश कुमार केशरी और संजय कुमार विद्रोही की मौजूदगी में आयोजित आम सभा में इस नोटिस को बार एसोसिएशन के खिलाफ निराधार व अनावश्यक कदम बताया गया।
आंदोलन की रूपरेखा
- 4 अगस्त: सिविल कोर्ट बंद रहने के कारण अधिवक्ता केवल कार्यपालक न्यायालयों के कार्यों में भाग नहीं लेंगे।
- 5 अगस्त: व्यवहार न्यायालय और कार्यपालक अदालतों सहित सभी स्तरों पर पूर्ण न्यायिक कार्य बहिष्कार रहेगा।
- 6 अगस्त: दोपहर 1:30 बजे शोक सभा के बाद कामकाज ठप रहेगा और पुन: आम सभा कर आगे की रणनीति तय की जायेगी।
- एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि सर्वसम्मति से लिये गये इस निर्णय का उल्लंघन करने वाले अधिवक्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।