राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट
एबीएन सेंट्रल डेस्क। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के क्रम में राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य के समसामयिक घटनाक्रम तथा राज्यहित एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को लोक भवन, झारखण्ड द्वारा प्रकाशित संवाद से विश्वास की प्रति भी भेंट की, जिसमें राज्यपाल के दो वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख पहलों एवं गतिविधियों का संकलन है।