Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

रांची : रिम्स में कल मरीजों को बड़ी सौगातों की उम्मीद

रांची : रिम्स में कल मरीजों को बड़ी सौगातों की उम्मीद
विज्ञापन
  • रांची : रिम्स में कल मरीजों को बड़ी सौगातों की उम्मीद
  • रिम्स की जीबी बैठक कल, मरीजों को मिलेंगी कई बड़ी सौगातें

टीम एबीएन, रांची। रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में कल, 21 जुलाई को गवर्निंग बॉडी (जीबी) की बैठक होने वाली है। बैठक से संबंधित तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। 

बैठक से पहले मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और असिस्टेंट मेडिकल सुपरिंटेंडेंट द्वारा अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया जा रहा है। इस बैठक में मरीजों की सुविधा से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। 

बैठक के बाद अत्याधुनिक मैमोग्राफी मशीन का भी उद्घाटन किया जायेगा, जिससे ब्रेस्ट कैंसर की जांच की सुविधा मरीजों को रिम्स में ही उपलब्ध होगी। इसके अलावा पूरे रिम्स परिसर में बीएसएनएल वाई-फाई सेवा शुरू करने की भी तैयारियां की जा रही है। इसके शुरू होने से अस्पताल में नेटवर्क की समस्या से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,214