Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

लोकसभा सत्र में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत

लोकसभा सत्र में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन

नीट पेपर लीक, रामजन्मभूमि चंदा चोरी सहित कई मुद्दे उठायेगी कांग्रेस 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत 20 जुलाई से शुरू हो रहे लोकसभा सत्र में भाग लेने के लिए आज दिल्ली रवाना हुए। 
दिल्ली रवाना होने से पहले सांसद सुखदेव भगत ने बताया कि इस सत्र में कांग्रेस पार्टी सरकार को जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर घेरेगी।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस सत्र में नीट पेपर लीक मामले, रामजन्मभूमि से जुड़े मुद्दों, इथेनॉल नीति, सोनम वांगचुक और भ्रष्टाचार तथा महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। 

सांसद ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नीट पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार को जवाब देना होगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों को भी सदन में प्रमुखता से उठाया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि लोहरदगा लोकसभा  सभा की जनता की समस्याएं, आदिवासी अधिकार, रोजगार और विकास के मुद्दे मेरी प्राथमिकता हैं। सदन में क्षेत्र की आवाज को मजबूती से रखा जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,915