डीजीपी तदाशा मिश्र रथयात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचीं
टीम एबीएन, रांची। डीजीपी तदाशा मिश्र रथयात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचीं। रथ यात्रा से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था का उन्होंने जायजा लिया। मेला परिसर का भी निरीक्षण किया गया। मंदिर परिसर में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मंदिर कमेटी से जुड़े लोग भी मौजूद थे।
रथ यात्रा और रथ मेला को लेकर किस तरह की तैयारी की गयी है उसका डीजीपी ने जायजा लिया। रांची ररढ सिटी एसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। जगन्नाथ मंदिर से लेकर मौसी बड़ी तक की व्यवस्था का उन्होंने निरीक्षण किया।
16 जून से शुरू रथ मेले की शुरूआत हो रही है। मेले को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। निरीक्षण के दौरान डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये।