- रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले की तैयारी को लेकर एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में महत्पूर्ण बैठक
- बैठक के दौरान एसएसपी सिटी एसपी ग्रामीण एसपी ट्रैफिक एसपी सहित रांची पुलिस के अधिकारी मौजूद
टीम एबीएन, रांची। रांची के ऐतिहासिक जगरनाथपुर रथ मेला की तैयारी शुरू हो गई है। इसकी तैयारियों को लेकर एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में महत्पूर्ण बैठक बुलायी गयी।
सुरक्षा सहित मेले के सफल आयोजन को लेकर एडीजी मनोज कौशिक के साथ आयोजक समिति की महत्पूर्ण बैठक हुई। बैठक के दौरान एसएसपी सिटी एसपी ग्रामीण एसपी ट्रैफिक एसपी सहित रांची पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जगन्नाथपुर इलाके के पार्षद और पूर्व पार्षद के साथ सामाजिक संगठन के लोग भी मौजूद रहे।
आयोजन की लेकर लोगों के सुझाव भी लिये जा रहे हैं। बैठक में महिलाओं ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए पॉकेटमारों पर भी कारवाई की मांग की। भीड़ भाड़ वाले इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की गयी। पूरे आयोजन के दौरान एंबुलेस की व्यवस्था करने की मांग भी उठायी गयी।