Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

एसआईआर : सीएम हेमंत और उनकी पत्नी कल्पना ने भरा वोटर सत्यापन फॉर्म

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआईआर : सीएम हेमंत और उनकी पत्नी कल्पना ने भरा वोटर सत्यापन फॉर्म
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन ने एसआईआर अभियान के तहत भरा वोटर सत्यापन फॉर्म, राज्यवासियों से की अपील 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत स्वयं एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-290 की बीएलओ ने एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करायी। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वयं अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। 

मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे समय पर अपना एसआईआर प्रपत्र भरें और मतदाता सूची में दर्ज अपनी जानकारी का सत्यापन अवश्य करायें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। 

शुद्ध मतदाता सूची से ही मजबूत होगा लोकतंत्र 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से एसआईआर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने परिवार, पड़ोस तथा अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की। 

निर्वाचन अधिकारी भी रहे मौजूद 

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, ईआरओ-सह-एडीएम रांची धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन तथा बीएलओ वेरोनिका देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,348