Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

नयी दिल्ली में सम्मेलन में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नयी दिल्ली में सम्मेलन में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
विज्ञापन

16वीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद के सम्मेलन में शामिल हुए स्वस्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 16वीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद का महत्वपूर्ण सम्मेलन जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव एवं अनुप्रिया पटेल सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री उपस्थित हैं। 

झारखंड के स्वस्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अब झारखंड की बारी आने वाली है। पूरे विश्वास के साथ झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने, नयी स्वास्थ्य परियोजनाओं तथा राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती से परिषद के समक्ष रखूंगा। उन्होंने कहा, झारखंड की आवाज, झारखंड के अधिकार और जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर मंच पर मजबूती से अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,742