Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वरिष्ठ साहित्यकार, आयुर्वेदाचार्य एवं राजद के वरिष्ठ नेता वैद्य महेंद्र ठाकुर का निधन

वरिष्ठ साहित्यकार, आयुर्वेदाचार्य एवं राजद के वरिष्ठ नेता वैद्य महेंद्र ठाकुर का निधन
विज्ञापन
  • वरिष्ठ साहित्यकार, आयुर्वेदाचार्य एवं राजद के वरिष्ठ नेता वैद्य महेंद्र ठाकुर का निधन
  • राजद प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक,पार्टी ककार्यकर्ताओ में भी शोक
  • दिल्ली में हुई मौत सोमवार को पैतृक निवास कुर्मी टोला से सुबह 8 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद पलामू। शहर के कुर्मिटोला संगत मोहल्ला निवासी, वरिष्ठ साहित्यकार, साहित्यिक संस्था सरोकार के अध्यक्ष, आयुर्वेदाचार्य एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता वैद्य महेंद्र ठाकुर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 

वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और अपने पुत्र व परिवार के लोगो के साथ दिल्ली में ईलाजरत थे। रविवार को सुबह करीब 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस लिया जिसके बाद उनके  निधन की ख़बर से शहर में शोक की लहर दौड़ गयी।

वे बहुत ही सरल स्वभाव के लोहिया व कर्पूरी ठाकुर केअनुआई थे उनका पूरा जीवन सामाजिक सरोकार में बेयतीत हुआ हैं वे काफी पढ़े लिखे विद्वान व्यक्तित्व के व्यक्ति थे कलांतर के एकाकृत बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बहुत करीबी व्यक्ति थे वे बिछड़ा समाज के राजद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी थे।

बाद में उनका जीवन साहित्य, सामाजिक, राजनीतिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा के जगत में मसहूर थे।उनके निधन की खबर से राजद शामे साहित्य सामाजिक व चिकित्सा समाज मे शोक की लहर दौड़ गई है। हुसैनाबाद सहित पूरे पलामू प्रमंडल में उन्हें एक समाजसेवी, साहित्यप्रेमी और कुशल आयुर्वेदाचार्य के रूप में सम्मान प्राप्त था। 

उनके निधन की खबर मिलते ही राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के केवल नेता ही नही बल्कि हमसभी के लिए पथप्रदर्शक अभिभावक थे उनका निधन से व्यक्तिगत क्षति हुआ है उनका भरपाई कोई नही कर सकता है। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.