डॉ राजकुमार के इस्तीफे के बाद इन्हें दी गयी जिम्मेदारी
टीम एबीएन, रांची। सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ दिपेन्द्र कुमार सिन्हा को रिम्स के कार्यकारी व्यवस्था अंतर्गत तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निदेशक का प्रभार दिया गया है।
इस प्रस्ताव को विभागीय मंत्री-सह-अध्यक्ष, शासी परिषद् डॉ इरफान अंसारी का अनुमोदन प्राप्त है। इससे पहले डॉ राजकुमार ने रिम्स के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था।