Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

पलामू : बीडीओ मदन कुमार सुमन को मिला सीओ का अतिरिक्त प्रभार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : बीडीओ मदन कुमार सुमन को मिला सीओ का अतिरिक्त प्रभार
विज्ञापन

पांकी अंचल कार्यालय को मिला नया नेतृत्व 

मदन कुमार सुमन ने संभाला अतिरिक्त प्रभार  

राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन पर रहेगा फोकस  

कहा तय समय सीमा में होंगे सभी कार्य - प्रभारी अंचल पदाधिकारी  

संजय कुमार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पांकी /पलामू। उपायुक्त पलामू ने मनातू के अंचल पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मदन कुमार सुमन को पांकी अंचल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बुधवार को पांकी पहुंचकर उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया। 

उपायुक्त ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मदन कुमार सुमन एक सुलझे हुए, कर्मठ एवं अनुभवी अधिकारी हैं, जिनके नेतृत्व में पांकी अंचल के राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी। पदभार ग्रहण करने के बाद मदन कुमार सुमन ने कहा कि वे अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए कार्य करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को प्राथमिकता दी जायेगी तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और जवाबदेही के साथ किया जाएगा। 

भूमि संबंधी मामलों, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन तथा अन्य राजस्व कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से भी टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,078