Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

रांची : तीन अस्पतालों को पांच वर्षों के लिए मिला पंजीकरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : तीन अस्पतालों को पांच वर्षों के लिए मिला पंजीकरण
विज्ञापन

ट्रांसप्लांट आफ ह्यूमन आॅर्गन्स एक्ट के तहत एडवाइजरी कमेटी की बैठक संपन्न 

टीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में ट्रांसप्लांटेशन आॅफ ह्यूमन आॅर्गन्स (अमेडमेंट) एक्ट, 2011 के तहत गठित एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। 
बैठक में राज्य के पांच अस्पतालों के पंजीकरण प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। 

जिन संस्थानों के प्रस्तावों पर चर्चा हुई, उनमें टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर, कफकर सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर, रांची, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमशेदपुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण आई हॉस्पिटल तथा कोडरमा रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट शामिल हैं। 

समिति ने सभी प्रस्तावों की तकनीकी एवं कानूनी मानकों के अनुरूप समीक्षा के उपरांत टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर तथा कफकर सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर, रांची को कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए तथा एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमशेदपुर को कॉर्निया ट्रांसप्लांट के साथ-साथ आई बैंक की स्थापना एवं संचालन के लिए पांच वर्षों की अवधि के लिए पंजीकरण प्रदान करने का निर्णय लिया। वहीं, अन्य दो संस्थानों के प्रस्तावों पर  प्रशिक्षित मानव संसाधन एवं मशीन  उपकरण मानक के अनुरूप उपलब्ध नहीं होने के कारण पंजीकरण नहीं किया गया। 

इस दौरान संबंधित अस्पतालों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ मानव संसाधन एवं अधिनियम के तहत निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गयी। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण सेवाओं का विस्तार गुणवत्ता, पारदर्शिता और कानूनी प्रावधानों के अनुरूप किया जायेगा, ताकि मरीजों को राज्य में ही बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जा सके। 

बैठक में निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, रिम्स के हृदय रोग विभाग के प्राध्यापक डॉ. हेमंत नारायण, रिम्स नेफ्रोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा पंत घोष, रिम्स नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार, झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता निरूपमा, भीम बिरसा वूमेन्स फाउंडेशन की सरिता पांडेय, सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव नारायण सिंह, ध्रुव प्रसाद, उप सचिव सहित एडवाइजरी कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,166