Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 59
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

राज्यसभा चुनाव : सीएम हेमंत ने बुलायी 56 विधायकों की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राज्यसभा चुनाव : सीएम हेमंत ने बुलायी 56 विधायकों की बैठक
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन ने बुलायी 56 विधायकों की बैठक, राज्यसभा चुनाव पर मंथन; भूपेश बघेल ने किया बड़ा दावा 

टीम एबीएन, रांची। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने रविवार को दावा किया कि झारखंड में राज्यसभा की दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत तय है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गठबंधन के सभी 56 विधायकों की रविवार शाम बैठक बुलायी है, जिसमें राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। 

बैठक के बाद बघेल ने पत्रकारों से कहा कि दोनों सीटों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विस्तृत चर्चा हुई है। वह यहां सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता हैं। उन्होंने गठबंधन के सभी 56 विधायकों की बैठक बुलायी है। हम भी उसमें मौजूद रहेंगे। इसके बाद सारी तस्वीर साफ हो जायेगी। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि हम यहां दोनों सीटें जीतने जा रहे हैं। 

सत्तारूढ़ गठबंधन के दोनों उम्मीदवार सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस ने शुक्रवार को वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी प्रणव झा को राज्यसभा की एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है। 

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है और नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून है। मतदान 18 जून को होगा। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने एक सीट पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा तो की है, लेकिन अभी नाम का ऐलान नहीं किया है। इन चुनावों में जीत के लिए किसी उम्मीदवार को कम से कम 28 प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता होगी। 

जानें झारखंड विधानसभा में दलों की स्थितियां 

  • इंडिया गठबंधन: 56 विधायक 
  • जेएमएम: 34 
  • कांग्रेस: 16 
  • आरजेडी: 4 
  • सीपीआई (एमएल) लिबरेशन: दो 
  • एनडीए: 24 विधायक 
  • भाजपा: 21 
  • एलजेपी (रामविलास): एक 
  • एजेएसयू पार्टी: एक 
  • जेडी (यू): एक 
  • झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा : एक विधायक 

गौरतलब है कि एक राज्यसभा सीट शिबू सोरेन के निधन के कारण रिक्त हुई है, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का छह वर्षीय कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन