- झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 मई को, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 27 मई को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से बैठक की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।