- गैस के लिए घंटों धूप में खड़े रहने व लगातार शिकायत के बाद एसडीएम ने स्वामी इंडेन के मैनेजेर को लगाया फटकार
- नगर पंचायत कार्यालय में हुई हाई लेबल की बैठक, एक माह का उठाव व वितरक का ब्यौरा मांगा गया
- गैस कलाबजारी की सूचना मिली तो नपेंगे मैनेजर व एजेंसी, मंगलवार से घर घर उपलब्ध कराये : एसडीएम
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/ पलामू। पलामू घरेलू गैस की मारा मारी ने आखिरकार हुसैनाबाद की सरकारी तंत्र को बैठक लेने पर मजबूर कर ही दिया। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, अंचलाधिकारी पंकज कुमार, नगर अध्यक्ष अजय भारती, कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन, बीडीओ सुनील कुमार वर्मा, थाना प्रभारी चंदन कुमार व आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार पासवान ने जपला में स्वामी इंडेन गैस के मैनेजर के साथ बैठक की।
जिसमें घरेलू गैस के लिए इस प्रचंड गर्मी व धूप में उपभोक्ता को लगातार घंटों लाईन में खड़े रहने पर अनुमंडलीय प्रशासन नाराज दिखे व एजेंसी के मैनेजर रंजन पासवान को जमकर फटकार लगाया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि पिछले एक माह में कितना सिलेंडर उठाव किया गया है। कितना उपभोक्ता को डीएसी के माध्यम से वितरण किया गया है।
उसका डाटा उपलब्ध कराइये,उन्होंने मंगलवार से हर हाल में घर घर उपभोक्ताओं गैस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि धूप में कोई उपभोक्ता लाईन में खड़ा रहेगा, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराइये नहीं तो कार्रवाई होगी। रोजाना उपभोक्ता की वितरण व उठाव की स्पष्ट कॉपी डेली रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
उन्होंने अस्पष्ट शब्दो मे कहा कि अगर कोई उपभोक्ता द्वारा कलाबजारी करने व दूसरे के डीएसी नंबर की बेचने जैसी अन्य शिकायत किया तो मैनेजर व वितरक एजेंसी दोनो पर कार्रवाई निश्चित होगा विधि व्यवस्था उत्पादन हुई तो भी कार्रवाई होगी। विदित हो कि घरेलू गैस को लेकर हुसैनाबाद में स्वामी इंडेन गैस थाना गेट पर रोजाना लगातार हजारों की संख्या में महिला पुरूष चिलचिलाती धूप में घंटों खड़े रह रहे हैं। उन्हें गैस नहीं मिल रहा एक सिलेंडर के लिए चार से पांच दिन लोग एजेंसी के मैनेजर को पर्ची कटाने के लिए खोज रहे हैं।
गैस उपभोक्ताओं की लगातार नाराजगी के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने एसडीएम को पत्र लिखकर कर इस मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेने की मांग किया था। वहीं अनुमंडल के सभी प्रखंडों में शांति व्यवस्था में गैस वितरण कराया जा रहा, जबकि हुसैनाबाद में इसको लेकर सभी लोग परेशान है। क्या सरकारी कर्मी क्या आम उपभोक्ता मैनेजर व एजेंसी की तानाशाही व्यवस्था से आम लोग काफी परेशान थे लगातार शिकायत आ रही थी।