सीएम हेमंत ने राज्यपाल से की मुलाकात
विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्यहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई ।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। साथ ही आगामी योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की गई।