Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड में शीघ्र लागू होगा हेल्थ कार्ड : डॉ इरफान अंसारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड में शीघ्र लागू होगा हेल्थ कार्ड : डॉ इरफान अंसारी
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इरफान अंसारी का ऐलान 

टीम एबीएन, रांची। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के बिना धन का कोई महत्व नहीं है और लोगों को अपनी जीवनशैली में सुधार करना जरूरी है। उन्होंने रोजाना 30 मिनट व्यायाम, योग और फलाहार को अपनाने की सलाह दी ताकि लोग बेहतर और स्वस्थ जीवन जी सकें। 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य की गारंटी देने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत एक हेल्थ कार्ड योजना लाने की तैयारी है। इस योजना का उद्देश्य यह है कि बच्चे के जन्म के साथ ही उसे स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ दिया जाये, ताकि भविष्य में इलाज को लेकर परिवार को आर्थिक चिंता न हो। रक्त की उपलब्धता को लेकर मंत्री ने कहा कि कोर्ट के कुछ निर्देशों के कारण फिलहाल दिक्कतें सामने आ रही हैं।

इस समस्या के समाधान के लिए सरकार एक नयी एजेंसी लाने जा रही है, जो जिला अस्पतालों, निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों जैसे एमजीएम, धनबाद और दुमका में ब्लड उपलब्ध करायेगी। इसके लिए जल्द ही एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जायेगा ताकि लोगों को आसानी से मदद मिल सके। 

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार राज्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत को दिया और भरोसा जताया कि जल्द ही झारखंड को पहले स्थान पर लाया जायेगा। 

स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की घोषणा भी की गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही 1200 डॉक्टरों की बहाली होगी। इसके अलावा 7500 एएनएम और जीएनएम की नियुक्ति की जाएगी, जो पिछले तीन साल से लंबित थी। साथ ही 10000 तकनीशियनों की भर्ती भी की जायेगी। हर अस्पताल में हॉस्पिटल मैनेजर की नियुक्ति की जायेगी ताकि मरीजों की शिकायतों का तुरंत समाधान हो सके। 

विवादों पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि चाईबासा और सदर अस्पताल में गलत जांच रिपोर्ट, जिसमें एचआईवी से जुड़े आरोप भी शामिल हैं, उसकी जांच करायी जायेगी। हालांकि उन्होंने सदर अस्पताल के कामकाज का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि कई बार मरीज पुराने दस्तावेज दिखाकर भी भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। रिम्स के निदेशक द्वारा अपने बेटे को नौकरी देने के मामले को उन्होंने तकनीकी विषय बताते हुए कहा कि इसकी भी जांच की जा रही है। 

असम दौरे से लौटे मंत्री ने वहां के सामाजिक माहौल की सराहना की और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज में नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया कि उन्हें बंगाल में स्टार प्रचारक बनाया गया है। साथ ही असम पुलिस द्वारा पवन खेड़ा के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने असम का गमछा पहना है और चुनाव परिणाम आने तक इसे पहनकर रखेंगे।

विज्ञापन