Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

सीएम हेमंत ने की पहाड़ी बाबा की पूजा, राज्य की मंगल कामना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीएम हेमंत ने की पहाड़ी बाबा की पूजा, राज्य की मंगल कामना
विज्ञापन
  • महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन
  • राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

टीम एबीएन, रांची। महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुआ। भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करें।

मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से की पूजा 

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और राज्य की उन्नति, सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे और राज्य निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर रहे।

विज्ञापन