Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखण्ड : देश की हॉट लाइन nh-33 आम जनता को समर्पित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखण्ड : देश की हॉट लाइन nh-33 आम जनता को समर्पित
विज्ञापन
हजारीबाग-बरही राष्ट्रीय राजमार्ग का ऑनलाइन उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत सीएम सोरेन रहे मौजूद हजारीबाग। शनिवार का दिन हजारीबाग के लिए बेहद खास रहा। बरही में नवनिर्मित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग आम जनता के लिए खोल दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई राष्ट्रीय राजमार्ग का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसमें हजारीबाग बरही खंड का भी उद्घाटन हुआ। बता दें कि कुल 385 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण किया गया है। इस सड़क का सुंदरीकरण और चौड़ीकरण हुआ है। बरही से हजारीबाग राजमार्ग की कुल लंबाई 34 किलोमीटर है। उद्घाटन होने के बाद सदर विधायक मनीष जायसवाल ने खुशी जाहिर की और कहा कि इस सड़क का निर्माण कर लोगों को अनमोल तोहफा दिया गया है। अब यात्रा में बेहद कम समय लगेगा और काफी आनंददायक होगी। जायसवाल ने कहा कि nh-33 देश की हॉट लाइन है, क्योंकि बरही चार महानगरों को एक साथ जोड़ता है। इस कारण यह सड़क बेहद खास है। हजारीबाग की पहचान इस nh-33 के लोकेशन के चलते होती है। एनएच 100 बगोदर-सिमरिया रोड का भी चौड़ीकरण होगा। इसके लिए सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े : इस वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई सांसदों ने हिस्सा लिया।बताते चलें कि इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 21 सड़क परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास किया गया, जिसमें 7 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और 14 सड़क परियोजना का शिलान्यास किया गया है। जिन सड़कों का उद्घाटन होना है, उसकी कुल लंबाई 245.19 किलोमीटर और लागत 2422.66 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही 184.8 किलोमीटर की कुल 14 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिस पर लगभग 754.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन