Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

लंदन में शानदार स्वागत से अभिभूत हैं सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लंदन में शानदार स्वागत से अभिभूत हैं सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विदेश दौरे पर गये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गुरुवार को लंदन पहुंचे। वहां हुई खातिरदारी और जबरदस्त स्वागत से वे बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि मैं स्वागत से अभिभूत हूं। निशब्द हूं। 

देर रात लंदन पहुंचने पर अपनों द्वारा हुए स्वागत से अभिभूत हूं। आप सबका धन्यवाद, जोहार। हेमंत जी एवं प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ देर रात लंदन पहुंची। झारखण्ड के हमारे स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा स्वागत के लिए हार्दिक आभार। दुनिया के किसी भी कोने में हों, हम अपनी परंपरा, संस्कृति और विरासत को गर्व के साथ संजोए रखते हैं। हमारी संस्कृति से ही हमारी पहचान है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विदेश यात्रा के अगले चरण में बुधवार देर रात लंदन पहुंचे। स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अब ब्रिटेन में झारखंड की प्रगति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं को तलाशेंगे। उनके लंदन पहुंचने पर हवाई अड्डे और प्रवास स्थल पर झारखंडी समुदाय का उत्साह देखते ही बना। 

राज्य के स्कॉलर्स और डायस्पोरा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन का स्वागत ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक झारखंडी गीतों से किया। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीय स्वागत के लिए प्रवासी समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विदेशी धरती पर अपने राज्य की संस्कृति को जीवंत देखना गर्व की बात है।

विज्ञापन