Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 407
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

आठ को कमान संभालेंगे झारखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश सोनक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आठ को कमान संभालेंगे झारखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश सोनक
विज्ञापन
  • न्यायमूर्ति महेश सोनक बने झारखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश, 8 जनवरी के बाद संभालेंगे कमान

टीम एबीएन, रांची। न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान के 8 जनवरी को 62 वर्ष की आयु पूरी करने पर पद से मुक्त होने के बाद न्यायमूर्ति सोनक अपना कार्यभार संभालेंगे।

वर्तमान में वे बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। उनका नाम पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित किया गया था। शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने अन्य चार न्यायाधीशों के नाम भी विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए सुझाये थे। न्यायमूर्ति सोनक को 21 जून 2013 को बॉम्बे उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और वे 27 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन