Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

लोकभवन में सीएम हेमंत और कल्पना ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोकभवन में सीएम हेमंत और कल्पना ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
विज्ञापन

लोकभवन में सीएम हेमंत और विधायक कल्पना सोरेन ने राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने मंगलवार सुबह लोकभवन (राजभवन) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट वार्ता थी।  

इसके बाद राष्ट्रपति लोकभवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं, यहां वे रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम कार्तिक जतरा 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को जमशेदपुर शहर के बाहरी इलाके करनाडीह में दिशोम जाहेर थान प्रांगण में संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह और 22वें संथाली पारसी महा (भाषा दिवस) को संबोधित किया।

विज्ञापन