पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन मैच कार्यक्रम के लिए राज्यपाल को आमंत्रण
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और हॉकी इंडिया के महानिदेशक आरके श्रीवास्तव ने शनिवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की।
इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को रांची में 11 जनवरी, 2026 से आयोजित होने वाली पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन मैच में आकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आमंत्रित किया।
बताते चलें कि 3 जनवरी, 2026 से आरंभ होने वाली पुरुष हॉकी इंडिया लीग मैच चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही है।