Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : अब चार बजे भोर तक खुले रहेंगे लाइसेंसी बार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : अब चार बजे भोर तक खुले रहेंगे लाइसेंसी बार
विज्ञापन

झारखंड में शराब के शौकीनों के लिए गुड न्यूज, सुबह 4 बजे तक खुले रहेंगे बार 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में शराब के शौकीनों और बार संचालकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है। राज्य का आबकारी विभाग बार के संचालन समय बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अगले वित्तीय वर्ष से बार सुबह 4 बजे तक खुले रह सकते हैं। फिलहाल अभी बार खुले रखने की टाइमिंग 12 बजे तक है। 

उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि नयी व्यवस्था के तहत बार सुबह 4 बजे तक खुले रहेंगे। जिसके लिए शुल्क का भुगतान कर लाइसेंस प्राप्त करना जरूरी होगा। इस व्यवस्था के तहत सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। साथ ही मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि नियमों की पालना न करने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा।

विज्ञापन