टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक शहर में आवागमन, नागरिक सुविधाओं तथा जीवन की सुगमता को और अधिक बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।
कहा कि हमारा संकल्प है कि राज्य का हर शहर सुरक्षित, समावेशी एवं खुशहाल बने, जहां प्रत्येक नागरिक को सम्मान के साथ बेहतर जीवन सुविधाएं सुनिश्चित हों।
मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था, पैदल यात्रियों की सुविधा, साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्थिति तथा नागरिक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरवासियों की इज आफ लिविंग और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाये जायें।