Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 55
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची : तुपुदाना के शैली ट्रेडर्स में ईडी का छापा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : तुपुदाना के शैली ट्रेडर्स में ईडी का छापा
विज्ञापन

रांची में ईडी का एक्शन, कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना; अवैध कफ सिरप नेटवर्क पर लगेगा ब्रेक 

टीम एबीएन, रांची। रांची के तुपुदाना स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान शैली ट्रेडर्स पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी करते हुए अवैध और खतरनाक कफ सिरप कारोबार से जुड़े गड़बड़झाले की जांच तेज कर दी है। प्रतिष्ठान पर अवैध कफ सिरप की खरीद-बिक्री और सप्लाई चेन में अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं, जिसके आधार पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की। 

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी केवल झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि यूपी और गुजरात के कई शहरों में भी एक साथ की जा रही है। लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर, अहमदाबाद और रांची में ईडी की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। इस नेटवर्क से जुड़े कई व्यापारियों पर भी निगरानी रखी जा रही है। 

रांची में ईडी ने व्यापारी शुभम जयसवाल के तुपुदाना स्थित गोदाम और आवास पर भी छापेमारी की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शैली ट्रेडर्स के माध्यम से इस अवैध कफ सिरप का सालाना कारोबार 5 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। 

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध दवा कारोबार की जड़ तक पहुंचने की दिशा में एक अहम कदम है और आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन