Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : कैबिनेट ने दी 33 प्रस्तावों को मंजूरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : कैबिनेट ने दी 33 प्रस्तावों को मंजूरी
विज्ञापन

बालूमाथ में डिग्री कॉलेज के लिए 38 करोड़ रुपये स्वीकृत 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 33 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इस बैठक में बालूमाथ में डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपये की स्वीकृति को विशेष रूप से अहम माना गया।

बैठक के निर्णयों की जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना डादेल ने दी। बैठक में रिम्स के सरकारी सह-प्राध्यापकों को पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया, जबकि गोड्डा सदर अस्पताल के एक चिकित्सा पदाधिकारी को निलंबित करने का भी प्रस्ताव मंजूर किया गया। 

इसके अलावा, राज्य में आधारभूत संरचना विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी हरी झंडी दी गयी। गोड्डा में सड़क निर्माण के लिए 127 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई, वहीं साहेबगंज में पथ निर्माण के लिए 61 करोड़ रुपये मंजूर किये गये। 

डाल्टेनगंज-चैनपुर सड़क पर कोयल नदी के ऊपर नये पुल के निर्माण को भी मंजूरी मिली। गुमला जिले के बानो पथ के लिए 140 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी। अन्य प्रमुख निर्णयों में वर्ष 2026 के सरकारी अवकाश कैलेंडर को मंजूरी, बांध सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्य बांध सुरक्षा समिति के गठन की स्वीकृति और गिद्ध प्रजनन कार्यक्रम के लिए एमओयू की मंजूरी शामिल है। 

इसके अतिरिक्त एजी प्रतिवेदन को भी कैबिनेट की मंजूरी दी गयी। कैबिनेट के अनुसार, स्वीकृत प्रस्तावों का विस्तृत विवरण जल्द ही संबंधित विभागों द्वारा जारी किया जायेगा।

माना जा रहा है कि ये निर्णय अगले वित्तीय वर्ष की तैयारियों को मजबूती देंगे और राज्य के विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे। सरकार ने संकेत दिया है कि रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़े क्षेत्रों में आने वाले दिनों में और महत्वपूर्ण कदम उठाये जा सकते हैं।

विज्ञापन