झारखंड सरकार का स्वास्थ्य पर फोकस: स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 354 करोड़ आवंटित
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस किया है। 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर राज्य के भवन विहीन स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जायेगी।
इसके लिए जिलों को 3 अरब 54 करोड़ 1 लाख 71 हजार रुपये की राशि जिलों को आवंटित की है। वहीं अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के विकास के लिए 18 करोड़ 72 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं।
15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में राज्य के स्वास्थ्य उपकेंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिष्ठापन की योजना के तहत 44 करोड़ 5 लाख 42 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं। ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अनुसूचित जाति केंद्रों का स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र में रूपांतरण के लिए 64 करोड़ 67 लाख 7 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं।