Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 60
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए जमीन चिन्हित करने और मशीन खरीद पर जोर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए जमीन चिन्हित करने और मशीन खरीद पर जोर
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दो दिनों में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश 

टीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज उनके कक्ष में सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी। मौके पर विभाग के उप सचिव ध्रुव प्रसाद भी उपस्थित रहे। 

वीडियो कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य था 15वें वित्त आयोग की राशि से चिकित्सा उपकरणों की खरीद एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए जमीन के चिन्हितीकरण की प्रगति की समीक्षा। 

बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने जिलावार जमीन चिन्हित करने की स्थिति पूछी। कई जिलों ने जमीन चिन्हित होने की जानकारी दी, जबकि कुछ जिलों में अभी प्रक्रिया लंबित पाई गई। इस पर उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी जमीन चिन्हित नहीं हुई है, उसे तत्काल चिन्हित कर अधिकतम दो दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। 

साथ ही उन्होंने 15वें वित्त आयोग की राशि से अस्पतालों में आवश्यक मशीनें उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सीएचसी-वार विस्तार से रिपोर्ट सौंपी जाए, जिसमें ईसीजी, सीटी स्कैन, एमआरआई सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की वास्तविक जरूरत स्पष्ट रूप से बतायी जाये। 

उन्होंने कहा कि जिलों में जरूरत के अनुसार मशीनें राज्य स्तर से खरीदी जायेंगी और भेजी जायेंगी। बैठक के अंत में अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए समयबद्ध कार्रवाई अनिवार्य है, और किसी भी तरह की देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

विज्ञापन