Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

डिजिटल फ्रॉड के प्रति एयरटेल एमडी का अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
डिजिटल फ्रॉड के प्रति एयरटेल एमडी का अलर्ट
विज्ञापन

मुख्य बैंक खाते से यूपीआई भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम 

टीम एबीएन, रांची। डिजिटल फ्रॉड और आनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ते हुए भारत के लिए एक बड़ी चिंता बन गये हैं। हर रोज कोई न कोई डिजिटल धोखाधड़ी का मामला जगह जगह देखने को मिल रहा है, जिसका शिकार छोटे बड़े सभी लोग हो रहे हैं। ऐसे में डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव का एक तरीका सेकंड बैंक अकाउंट हो सकता है जिससे आप रोजमर्रा के लेनदेन कर सकते हैं और जिसमें आवश्यकता अनुसार थोड़ा धन सेविंग के रूप में रखा जा सकता है और जिसमें ग्राहकों को ब्याज भी मिलेगा। 

इसी का एक बेहतर विकल्प एयरटेल पेमेंट बैंक के रूप में एयरटेल ने ग्राहकों के लिए पेश किया है, जो ग्राहकों की वित्तीय सुरक्षा को और मजबूत करने के साथ ही पूरी तरह से सुरक्षित और आसान बैंकिंग सुविधा मुहैया करायेगा। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने डिजिटल भुगतान के लिए एक सुरक्षित सेकंड अकाउंट बनायें, जिससे मुख्य बैंक खाते को किसी भी आनलाइन खतरे से बचाया जा सके। 

एयरटेल के वाईस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गोपाल विट्टल ने अपने ग्राहकों को डिजिटल फ्रॉड से सजग रहने की अपील करते हुए एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कहा कि डिजिटल ठगी आजकल फर्जी पार्सल डिलीवरी, पुरस्कार जीतने के नाम पर लिंक भेजने तथा डिजिटल गिरफ्तारी के डर जैसी नयी-नयी तरकीबों के सहारे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एयरटेल नेटवर्क पर होने वाला कोई भी धोखाधड़ी का मामला हमें दुख पहुंचाता है। इसलिए आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हम दुनिया के पहले टेल्को हैं जो अक आधारित स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट उपलब्ध कराते हैं। हमने फर्जी लिंक को क्लिक होने पर भी ब्लॉक करने की तकनीक विकसित की है। उन्होंने आगे कहा कि फ्रॉड का एक बड़ा कारण यह है कि अधिकांश लोग हर भुगतान के लिए अपने मुख्य बैंक खाते का उपयोग करते हैं। इससे छोटी-सी गलती भी पूरी बचत को जोखिम में डाल सकती है।

विज्ञापन