- स्पीकर ने सोमेश सोरेन को दिलायी विधायक पद की शपथ
टीम एबीएन, रांची। स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को घाटशिला उपचुनाव में निर्वाचित सोमेश सोरेन को विधायक पद की शपथ दिलाई। सोमेश सोरेन ने भाजपा के बाबूलाल सोरेन को उपचुनाव में करारी शिकस्त दी थी।
उन्होंने बाबूलाल सोरेन को 38 हजार से अधिक मतो से पराजित किया था। सोमेश दिवंगत पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र हैं। विधायक पद की शपथ लेने के बाद सोमेश सोरेन ने कहा कि पिता के अधूरे काम को आगे बढ़ाएंगे।