Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 56
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : धान पर बोनस के साथ एकमुश्त भुगतान करेगी सरकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : धान पर बोनस के साथ एकमुश्त भुगतान करेगी सरकार
विज्ञापन

झारखंड के किसानों के लिए खुशखबरी! हेमंत सरकार धान पर प्रति क्विंटल देगी बोनस; एकमुश्त होगा भुगतान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में किसानों को वित्त वर्ष 2025-26 में धान पर केंद्र द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अलावा 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जायेगा। यह जानकारी राज्य के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री इरफान अंसारी ने दी। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले धान के लिए किसानों को एकमुश्त भुगतान किया जायेगा।

15 दिसंबर से धान खरीद प्रक्रिया शुरू

इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य सरकार 15 दिसंबर से धान खरीद प्रक्रिया शुरू करेगी। अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा तय एमएसपी पर 100 रुपये अतिरिक्त बोनस देने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे बहुत जल्द कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी जायेगी। 

केंद्र ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सामान्य धान का एमएसपी 2,369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले धान के लिए किसानों को एकमुश्त भुगतान मिलेगा। यह निर्णय किसानों को बिचौलियों से मुक्त करने और उनकी आर्थिक सुदृढ़ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

उन्होंने बताया कि झारखंड में धान की कटाई अगले 10-15 दिनों में पूरी होने की संभावना है। अंसारी ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने धान खरीद की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है, जिसे 15 दिसम्बर से शुरू किया जायेगा।

विज्ञापन