Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 59
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में 28 पर गिरी गाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में 28 पर गिरी गाज
विज्ञापन
  • रांची के दवा व्यापारी ने UP में बेचा था 100 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप, अब 28 लोगों पर गिरी गाज

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक दवा व्यापारी ने यूपी के वाराणसी में 100 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित फैंसीडिल कफ सिरप की सप्लाई की है।

दरअसल, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप से बच्चों की हुई मौत के बाद जांच में पता चला कि रांची स्थित थोक दवा कंपनी मेसर्स शैली ट्रेडर्स ने उत्तर प्रदेश के 93 थोक विक्रेताओं को अवैध रूप से लगभग 100 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित फैंसीडिल कफ सिरप की सप्लाई की है। 

इन 93 थोक विक्रेताओं में अकेले वाराणसी के 26 दवा विक्रेता शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रांची के 2 और वाराणसी के 26 दवा विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जांच में पता चला कि वाराणसी में रांची के मेसर्स शैली ट्रेडर्स की तरफ से 2023-25 में ऐबट हेल्थ केयर से करीब 89 लाख रुपये की फैंसीडिल कफ सिरप की खरीदी की गई।

इसके बाद शैली ट्रेडर्स के भोला प्रसाद और उसके बेटे शुभम जायसवाल ने वाराणसी सहित प्रदेश में दवा के 93 थोक व्यापारियों को 100 करोड़ रुपये की कफ सिरप की सप्लाई की। इसमें केवल वाराणसी के 26 मेडिकल स्टोरों पर करीब 50 करोड़ रुपए की कफ सिरप सप्लाई की गई थी।

विज्ञापन