राज्य स्थापना दिवस समारोह के लिए सीएम ने राज्यपाल को दिया न्योता
टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को राजभवन में सीएम हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा द्वारा पारित झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विधेयक, 2025 को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। भेंट वार्ता के दौरान राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार तथा जनहित से संबंधित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।