Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 39
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

राज्य स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने में जुटे रांची डीसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राज्य स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने में जुटे रांची डीसी
विज्ञापन
  • रांची डीसी ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारी का लिया जायजा

टीम एबीएन, रांची। राज्य स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारी को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे सभी कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंच निर्माण, लाइट की व्यवस्था, पेयजल, सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और बैठने की व्यवस्था जैसी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस झारखंड की गौरवमयी परंपरा और एकता का प्रतीक है, इसलिए कार्यक्रम भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों और एजेंसियों से कहा कि सभी कार्य तय समय में पूरे किए जाएं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, पीडी आईटीडीए संजय भगत, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, जिला नजारत उपसमाहर्ता  सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर तैयारियों की जानकारी दी। उपायुक्त ने सभी को राज्य सरकार की भावना के अनुरूप सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

विज्ञापन